आज 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजकर 18 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। इसके अलावा देर रात तक मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का दिन अलग-अलग राशियों के लिए अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों को कामकाज में सफलता मिलने के संकेत हैं तो कुछ लोगों को खर्च और निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रह सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। किसी खास काम के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से सकारात्मक माहौल बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और उनका सम्मान करें। अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क बेहतर होगा। हालांकि सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग- मैरुन | शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
आज आपको कोई ऐसी नई जानकारी मिल सकती है, जो आने वाले समय में आपके लिए उपयोगी साबित होगी। कामकाज जिस तरह चल रहा है, उसमें अचानक बदलाव करने से बचें। नया कारोबार शुरू करने की योजना है तो पहले उससे जुड़ी पर्याप्त जानकारी जुटाएं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 3
मिथुन राशि
आज अचानक किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत आपके लिए लाभदायक रहेगी। मानसिक शांति के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताना अच्छा रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रह सकता है।
शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 5
कर्क राशि
आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रह सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपको नई प्रेरणा मिलेगी। मेहनत और अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। बाजार में खरीदारी के दौरान किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। काम को आसान बनाने के लिए नए तरीके अपनाने का प्रयास सफल हो सकता है।
शुभ रंग- काला | शुभ अंक- 2
सिंह राशि
आज आपके कई तय काम समय से पूरे हो सकते हैं। कुछ कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परेशानियों से घबराने के बजाय उनका समाधान तलाशें। जरूरी मामलों को खुद संभालें और आवश्यकता पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। परिवार के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। विद्यार्थी खेलकूद से जुड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
शुभ रंग- मैरुन | शुभ अंक- 9
कन्या राशि
आज आपके बच्चे कारोबार में आपका सहयोग करेंगे। पूंजी निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अहंकार को किनारे रखकर परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें, इससे समस्याओं का समाधान आसानी से मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रह सकता है।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 1
तुला राशि
काम करने के तरीके में बदलाव और बेहतर योजना से आपके काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। किसी से विवाद की स्थिति बने तो गुस्से पर नियंत्रण रखें। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम वाले कामों से दूरी बनाए रखें। जल्दबाजी से बचेंगे तो काम आसानी से पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है।
शुभ रंग- गोल्डन | शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
कारोबार में आज गंभीरता और सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है। कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर दोबारा विचार करें। बड़े या छोटे किसी भी फैसले से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभदायक हो सकता है। परिवार का माहौल व्यवस्थित बनाए रखने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी है।
शुभ रंग- सिल्वर | शुभ अंक- 7
धनु राशि
आज दोस्तों और रिश्तेदारों से भरपूर सहयोग मिलने के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर बातचीत हो सकती है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के सदस्यों की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर बिताने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 8
मकर राशि
आज मन में किसी बात को लेकर डर या चिंता रह सकती है, लेकिन यह जरूरत से ज्यादा सोचने का परिणाम हो सकता है। कार्यस्थल की व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। टूर एंड ट्रैवल्स और मीडिया से जुड़े कारोबार में सुधार के संकेत हैं। काम का दबाव अधिक होने से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। मानसिक मजबूती के लिए ध्यान और मेडिटेशन मददगार रहेगा।
शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
आज घर का माहौल सुखद रहेगा। शाम का समय बड़े-बुजुर्गों के साथ बिताने का मौका मिलेगा। कार्यालय में मतभेद या खींचतान जैसा माहौल बन सकता है, इसलिए संयम रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। खेती-किसानी से जुड़े लोग उत्पादन बेहतर करने के लिए नई रणनीति अपना सकते हैं।
शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 2
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक परेशानियों को सुलझाने की दिशा में प्रयास करेंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर पर एकाग्रता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को समझने के लिए उनके साथ समय बिताएं। कार्यक्षमता के अनुसार बड़े अवसर सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग- पिच | शुभ अंक- 3



