Home छत्तीसगढ़ रायपुर नगर निगम की समीक्षा में ऐसा क्या दिखा कि सचिव सोनमणि...

रायपुर नगर निगम की समीक्षा में ऐसा क्या दिखा कि सचिव सोनमणि बोरा ने लगाई फटकार? दो अधिकारियों पर गिरी गाज

5
0

रायपुर : रायपुर में निर्माणाधीन नए नालंदा परिसर को लेकर भी प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए परिसर में पुराने नालंदा परिसर की कमियों को दूर करते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएं। साथ ही, दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भवन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

 शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

मिशन अमृत 2.0 के तहत रायपुर के शीतला तालाब के पुनरोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों को आगामी मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने तालाब के गहरीकरण, पिचिंग और पेवर ब्लॉक लगाने सहित अन्य कार्यों में निर्धारित समय-सीमा के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अलावा, नगर निगम के निदान-1100 में प्राप्त नागरिक शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।

 बिजली की खपत घटाने आधुनिक तकनीक पर जोर

बैठक में नगर निगम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली की खपत कम करने के उपायों पर भी चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने ऊर्जा दक्ष तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया।

उन्होंने नागरिक सेवाओं को सरल और सुविधाजनक बनाने, जरूरत के अनुसार दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा राजस्व वसूली में डिजिटल और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि नागरिकों को सेवाओं का लाभ तेजी और आसानी से मिलना चाहिए।

नागरिक सुविधाओं और जवाबदेही पर जोर

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से नागरिक-केंद्रित प्रशासन और जीवनयापन को आसान बनाने वाली सुविधाओं को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेवाओं में सुधार और कार्यों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक नीलेश क्षीरसागर, सूडा के सीईओ सुमीत अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, संयुक्त संचालक एस.के. सुंदरानी, मुख्य अभियंता राजेश सुंदरानी सहित निगम के अपर आयुक्त, उपायुक्त, अभियंता और विभिन्न जोनों के अधिकारी मौजूद रहे।