Home छत्तीसगढ़ पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में सजा के बाद बड़ा कदम, तीनों...

पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में सजा के बाद बड़ा कदम, तीनों दोषी रायपुर केंद्रीय जेल भेजे गए

4
0

सूरजपुर :छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत से फांसी की सजा पाने वाले तीनों दोषियों को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। जेल प्रशासन ने अलग-अलग जेलों में बंद दोषियों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर स्थानांतरित किया है। वहीं, आजीवन कारावास की सजा पाने वाले चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को अंबिकापुर जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।

 8 अक्टूबर को अदालत ने सुनाई थी सजा

इस चर्चित मामले में 8 अक्टूबर को अदालत ने फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि एक अन्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। फैसले के बाद जेल प्रशासन ने सभी आरोपियों को निर्धारित जेलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की।

 तीन अलग-अलग जेलों में बंद थे दोषी

जानकारी के मुताबिक, फांसी की सजा पाने वाले तीनों दोषी अलग-अलग जेलों में बंद थे। कुलदीप साहू अंबिकापुर जेल में, फूल सिंह उर्फ रिंकू सूरजपुर जिला जेल में और चंद्रकांत चौधरी कोरिया जेल में निरुद्ध था।

अदालत के फैसले के बाद तीनों को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। वहीं, आजीवन कारावास की सजा पाने वाले आर्यन विश्वकर्मा को अंबिकापुर जेल में शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

 प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हुई थी हत्या

यह मामला 13 अक्टूबर 2024 को तत्कालीन प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी 11 वर्षीय बेटी की हत्या से जुड़ा है। इस दोहरे हत्याकांड ने सूरजपुर सहित आसपास के इलाकों में सनसनी फैला दी थी।

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने तीन आरोपियों को मृत्युदंड और चौथे आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अब फैसले के बाद दोषियों को अलग-अलग जेलों से स्थानांतरित किए जाने की कार्रवाई की गई है।