रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया. मंत्री परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में प्रस्ताव की जानकारी देते हुए नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल के 25 साल की उपलब्धियां गिनाई.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा के साथ मीडिया से चर्चा कहा कि आज छत्तीसगढ़ के मंत्री परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया है. छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता के तरफ से हम पीएम मोदी का अभिनंदन करते हैं. उनके दीर्घायु की कामना करते हैं. वो स्वस्थ्य रहे और लंबे समय तक देश की सेवा करे. ऐसा हमने मंत्री परिषद में प्रस्ताव पारित किया है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का दायित्व नरेंद्र मोदी ने संभाला था. नरेंद्र मोदी लगातार तेरह साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे है. गुजरात विकास का मॉडल देशभर में स्थापित किया है. नरेंद्र मोदी चौदह वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे है.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है. उन्होंने अपनी दूर दृष्टि, परिश्रम, और मेहनत का फल है कि भारत इतना आगे बढ़ चुका है. इस देश को आर्थिक रूप से पूरे दुनिया में तीसरे स्थान पर खड़ा करने का संकल्प लिया हुआ है.

साय ने कहा कि दुश्मनों को घर में घुसकर मारने वाला नया भारत मोदी के नेतृत्व में बना है. छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद रोड़ा था, नासूर था. लेकिन डबल इंजन की सरकार बनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नई रणनीति के साथ कार्य कर नक्सलवाद के ख़िलाफ लड़ाई लड़कर नक्सलवाद को जड़ से समाप्त किया गया है. हमारी अच्छी पुनर्वास नीति के कारण 4,000 से ज्यादा नक्सली आत्म संपर्पण कर मुख्य धारा से जुड़े है.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कर को बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है. जिससे अब राज्य के विकास के लिए ज्यादा केंद्रीय कर मिलता है.नरेंद्र मोदी का जीवन गरीबो की सेवा के लिए समर्पित रहा है. जिसके बाद पक्का मकान, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को गरीबो तक पहुँचाया गया है. हमारे देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम दिल्ली से विकास के लिए 100 रुपए भेजते है, लेकिन राज्यों तक आते-आते वो पैसा 15 रुपए में बदल जाता है. बाक़ी पैसों को दबा दिया जाता है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान को ख़त्म किया है. जम्मू कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्ण ढंग से हटाया गया है. मुस्लिम बहनों के तीन तालक को समाप्त किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का विकास हो रहा है. हमारे राज्य के लिए 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास दिया गया है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना लाई गाई है. नेशनल हाइवे के क्षेत्र में भी बड़ा विकास हुआ है. रायपुर से धनबाद 6 लेन हाईवे बन रहा है.



