Home छत्तीसगढ़ सड़क पर दौड़ रही थी इलेक्ट्रिक स्कूटी, अचानक भड़की आग; जान बचाने...

सड़क पर दौड़ रही थी इलेक्ट्रिक स्कूटी, अचानक भड़की आग; जान बचाने कूदा चालक

4
0

कवर्धा :  छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राधा-कृष्ण मंदिर के पास हुई। स्कूटी में आग भड़कते ही चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते चालक के हट जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

चलती स्कूटी में अचानक भड़की आग

जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटी सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्कूटी धू-धूकर जलने लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि आग वाहन की बैटरी, इलेक्ट्रिकल सिस्टम या किसी अन्य वजह से लगी।

घटना का वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। वाहन से काले धुएं का गुबार उठता नजर आता है, जबकि आसपास मौजूद लोग घटना को देखते दिखाई दे रहे हैं।

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की इस घटना के बाद वाहन में आग लगने के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।