Home देश इस संगठन ने ली कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी,...

इस संगठन ने ली कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी, धमकी दी- ‘हिंदुत्व शासन और RSS पर विनाशकारी हमले करेंगे’

7
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने अपनी मुस्तैदी से नाकाम कर दिया है। CRPF की टीम पर हमला करके आतंकी बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन जांबाज जवानों की सतर्कता ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आतंकियों के इस हमले में CRPF के 3 जवान घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। इस आतंकी हमले के पीछे अब तक लश्कर-ए-तैयबा का हाथ बताया जा रहा था। हालांकि, अब एक अन्य संगठन ‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।

विनाशकारी हमलों की नई लहर की चेतावनी

कुलगाम में हुए आतकी हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ ने एक नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है- “पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ ने कुलगाम ज़िले में CRPF के कर्मियों पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी लेती है। कब्ज़ा करने वाले हिंदुत्व शासन और उसके तंत्र द्वारा थोपी गई “कृत्रिम शांति” का पर्दा, मुजाहिदीन के अभियानों से एक बार फिर फटने वाला है। हम, ‘पासदारान-ए-हुर्रियत’, आने वाले दिनों में हिंदुत्व शासन और RSS पर विनाशकारी हमलों की एक नई लहर की चेतावनी देते हैं। यह पवित्र जिहाद तब तक जारी रहेगा, जब तक कि उनका वर्चस्व खत्म नहीं हो जाता।” आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में किसी आतंकी गतिविधि के संदर्भ में पहली बार ‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ का नाम सामने आया है। इसके प्रवक्ता का नाम मोहम्मद उमर अज्जम बताया जा रहा है।

Pasdaran-e-Hurriyat Kashmir CRPF Terror attack

Image Source : REPORTER‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ ने जारी किया संदेश।

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कुलगाम के अखरान इलाके में CRPF कैंप पर कल दोपहर AK-47 से लैस दो आतंकियों ने हमला किया था। हमले बाद दोनों आतंकी जंगल की तरफ भाग गए। जगह-जगह बैरिकेड लगाकर हमले में शामिल फरार आतंकियों की तलाश की जा रही है। आंतकी हमले के बाद कटरा से लेकर जम्मू तक, कुलगाम से लेकर किश्तवाड़ तक सुरक्षा सख्त कर दी गई है। हर आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। एजेंसियों को शक है कि लश्कर का लोकल कमांडर मोहम्मद लतीफ भट इस हमले में शामिल हो सकता है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। आतंकियों की तलाश के लिए BSF, कश्मीर पुलिस और SOG सर्च ऑपरेशन चला रही है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।