Home ज्योतिष मार्गशीर्ष 2026 व्रत-त्योहार सूची: संकष्टी चतुर्थी से दत्तात्रेय जयंती तक पूरी लिस्ट...

मार्गशीर्ष 2026 व्रत-त्योहार सूची: संकष्टी चतुर्थी से दत्तात्रेय जयंती तक पूरी लिस्ट एक क्लिक में

1
0

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह को अत्यंत ही पावन माना गया है। इसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। मार्गशीर्ष माह को लेकर श्रीमद्भगवद्गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि ‘मासानां मार्गशीर्षोऽहम्’ अर्थात् महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण और विष्णु जी की आराधना और स्नान, दान, जप, तप करने से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस साल मार्गशीर्ष माह का आरंभ 26 नवंबर 2026 से हो चुका है और इसका समापन 23 दिसंबर 2026 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ होगा। व्रत-त्योहार के लिहाज से भी यह महीना बेहद खास माना जाता है। उत्पन्ना एकादशी से लेकर गीता जयंती और विवाह पंचमी जैसे पर्व मार्गशीर्ष माह में आएंगे। तो आइए देखते हैं मार्गशीर्ष माह यानी अगहन महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट।

मार्गशीर्ष (अगहन) माह 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): संकष्टी चतुर्थी (गणाधिप संकष्टी चतुर्थी) 

1 दिसंबर 2026 (मंगलवार): कालभैरव जयंती, कालाष्टमी

4 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): उत्पन्ना एकादशी 

6 दिसंबर 2026 (रविवार): प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

7 दिसंबर 2026 (सोमवार): मासिक शिवरात्रि

8 दिसंबर 2026 (मंगलवार): मार्गशीर्ष अमावस्या (भौमवती अमावस्या)

14 दिसंबर 2026 (सोमवार): विवाह पंचमी 

15 दिसंबर 2026 (मंगलवार): चंपा षष्ठी

16 दिसंबर 2026 (बुधवार): धनु संक्रांति और खरमास प्रारंभ

20 दिसंबर 2026 (रविवार): मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती 

21 दिसंबर 2026 (सोमवार): प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

23 दिसंबर 2026 (बुधवार): मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती

खरमास 2026 तारीख 

16 दिसंबर 2026 से खरमास का आरंभ हो रहा है, जो कि पूरे एक महीने तक रहता है। बता दें कि जब सूर्य मीन या धनु राशि में गोचर करते हैं तो तो खरमास शुरू होता है। 16 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। खरमास का समापन 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के दिन होगा। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित माना गया है।  सूर्य जब मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है।   ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं और वे पिता पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके तेज का कम होना मांगलिक करने के लिए उत्तम नहीं माना गया है।