Home ज्योतिष शिव भक्त नोट कर लें तारीख! दिसंबर में कब है सोम प्रदोष...

शिव भक्त नोट कर लें तारीख! दिसंबर में कब है सोम प्रदोष और कब रवि प्रदोष, जानें पूजा का सही समय

4
0

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। दिसंबर 2026 में भी दो प्रदोष व्रत रखे जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों व्रतों की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और भगवान शिव की के पूजन की विधि।

दिसंबर में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत?

पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत हर महीने दो बार आता है। एक व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत 

मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 दिसंबर 2026 को रात 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 7 दिसंबर को रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष काल में पूजा के महत्व को देखते हुए यह व्रत 6 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 3 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

दिसंबर 2026 का दूसरा प्रदोष व्रत

दिसंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा। मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 दिसंबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। सोमवार को पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है।

ऐसे करें प्रदोष व्रत की पूजा

  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करके भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग स्थापित करें।
  • सबसे पहले शिवलिंग का जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करें। फिर चंदन लगाकर बेलपत्र, फूल और धतूरा अर्पित करें।
  • इसके बाद भगवान शिव को शक्कर और घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
  • पूजा के दौरान शिव मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
  • फिर प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें और घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें। व्रत रखने वाले भक्त दिनभर उपवास करते हुए भगवान शिव का स्मरण करें।