रायपुर : राज्य सरकार ने 2012 बैच के IPS अधिकारी राजेश कुकरेजा को DIG जेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अब वे वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जेल उप महानिरीक्षक का काम भी संभालेंगे। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
IPS कुकरेजा के पास अब पुलिस मुख्यालय में वित्त, योजना एवं प्रबंध विभाग की जिम्मेदारी के साथ जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सौंपी है।
जेल विभाग राज्य की कानून-व्यवस्था और आपराधिक न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा है। प्रदेश की जेलों में बंदियों के प्रबंधन, सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और सुधारात्मक गतिविधियों से जुड़े कामकाज की निगरानी इस विभाग के जिम्मे होती है। ऐसे में DIG जेल का अतिरिक्त प्रभार मिलने से राजेश कुकरेजा की प्रशासनिक जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ गया है। अब उन्हें पुलिस मुख्यालय में अपनी मौजूदा जिम्मेदारी निभाने के साथ जेल विभाग का कामकाज भी देखना होगा।



