भोपाल : मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार जल्द ही अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। शिवराज सरकार 7.50 लाख कर्मचारियों को डीए देने की तैयारी कर रहे हैं। अगर सरकार ये फैसला लेती है तो सरकारी कर्मचारियों का 1 जनवरी 2023 से 4 फीसदी डीए बढ़ सकता है।
कयास लगाया जा रहा है कि जुलाई माह में कर्मचारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। कर्मचारियों का जुलाई माह से 4 फीसदी डीए भुगतान का ऐलान हो सकता है। 4 फीसदी डीए बढ़ाने से सरकार पर 160 करोड़ का अतिरिक्त भार आयेगा।
आपको बता दें कि लंबे समय से सरकारी कर्मचारी केंद्र के बराबर डीए बढ़ाने को लेकर लगातार मांग कर रहे है। अगर सरकार ये फैसला लेते है तो सरकारी कर्मचारियों के सैलरी में बंपर इजाफा होगा।