बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने PCC चीफ मरकाम पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे PCC के अध्यक्ष जरूर है लेकिन उपेक्षित हैं। मरकाम ने कोंडागांव में DMF के करोड़ों के घोटाले का मुद्दा विस में उठाया। उन्होंने स्वीकार किया है कि सरकार में भ्रष्टाचार, सदन में सरकार के मंत्री को घेरने का प्रयास किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बड़ा विस्फोट भी हो सकता है। कांग्रेस में बड़ा विभाजन भी हो सकता है। उन्होंने मानसून सत्र पर भी कहा कि विधानसभा का संभावित मानसून सत्र 10 दिन का होना चाहिए। संभावित है इस विधानसभा का यह अंतिम सत्र होगा। CM और विधानसभा अध्यक्ष सत्र की अवधि कम से कम 10 दिन करें।
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि सूपा बोले तो बोले, अब चलनी भी बोल रही है। ईश्वर से प्रार्थना है मोहन मरकाम को सद्बुद्धि दे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जरूर है लेकिन उपेक्षित हैं। उन्होंने ही कोंडागांव में DMF में करोड़ों के घोटाले का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। उन्होंने सदन में सरकार के मंत्री को घेरने का प्रयास किया था।