दुर्ग: देश के गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार 22 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश के दौरे पर होंगे। वे यहाँ स्टील सिटी भिलाई में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अमित शाह भाजपा कार्यक्रताओ और पदाधिकारियों से भेंट भी करेंगे। इस दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन भी तैयारी में जुटा है।वही छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा भी अमित शाह के इस प्रवास को सफल बनाने में जुटी हुई है। श्री शाह भिलाई के रविशंकर स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। चुनावी साल होने की वजह से संगठन कि दृष्टि से इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। वही भाजपा के लिए यह प्रदेश में चुनावी शंखनाद भी होगा।
जानकारी के अनुसार अमित शाह अपने प्रवास के दौरान मशहूर पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले से भी भेंट करने उनके घर जाएंगे। वे जनसम्पर्क अभियान के तहत उनसे मिलेंगे। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता भी उनके साथ होंगे।




