भिलाई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे आज दोपहर 12ः45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद हेलीकाप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। इस दौरा शाह पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे।
अमित शाह के दौरे को लेकर पद्मश्री उषा बारले के घर में तैयारियां शुरू हो गई है। मौके पर पुलिस और सीआरपीएफ की फोर्स मौजूद है। पद्मश्री उषा बारले के परिवार के 15 लोग केंद्रीय गृहमंत्री की अगुवाई करेंगे। घर के चारों ओर बरिकेट लगाए गए हैं।
अमित शाह को खिलाने के लिए पद्मश्री उषा बारले ने अपने घरो पर ठेठरी खुरमी, अरसा जैसे पकवान तैयार की है। उषा ने कहा कि वो अपने घर में भाजी रोटी, दाल चावल, आम की चटनी, बड़ी की सब्जी, मुनगा की सब्जी खाती हैं। गरीब सुदामा की कुटिया में श्रीकृष्ण आ रहे हैं तो वो उनके लिए भी वहीं व्यवस्था रखेंगी जो अपने घर के अजीज के लिए रखती हैं। उन्होंने शाह के लिए अपने हाथों से ठेठरी, खुरमी, अरसा जैसे छत्तीसगढ़ी पकवान बनाए हैं और वहीं उन्हें खिलाएंगी।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री भिलाई में जयंती स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान ओम माथुरए अरुण साव समेत दिग्गज मौजूद रहेंगे।