Home छत्तीसगढ़ आकर्षित करता ये वाटरफॉल है खतरनाक, जान जोखिम में डालकर पानी में...

आकर्षित करता ये वाटरफॉल है खतरनाक, जान जोखिम में डालकर पानी में अठखेलियां कर रहे पर्यटक

23
0

बालोद: बालोद जिला के नारागांव जंगल मे सियादेवी मंदिर के पास स्थित वाटर फाॅल की रौनक देखने आने वाले कई लोग खतरों के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। हालांकि यहां का नजारा लोगों के लिये आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। लेकिन यहां पर खतरनाक जगहों पर जाने वाले को रोकने वाला कोई नही है। कई लोग बेरोक टोक इस वाटरफाॅल के खतरनाक जगहों पर भी चढ़ रहे हैं जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। सुरक्षा के नाम पर यहां पर कुछ जगहों पर नहीं जाने के लिए प्रवेश निषेध का फ्लेक्स लगा दिया गया है। जिसे लोग नजर अंदाज कर उन जगहों पर भी जा रहे हैं।

ये नजारा है नारागाॅव जंगल मे सियादेवी मंदिर के पास स्थित वाटर फालॅ का अमूमन हर साल मानसून सीजन में यहां ऐसा नजारा देखने को मिलता है। इस सीजन में यहां के प्राकृतिक सौदंर्य के नजारे को देखने जिले सहित दूरस्थ अंचल के हजारो पर्यटक भी यहां पहुचते हैं। जंगल से होकर चट्टानों से होते हुए आ रही बारिश का पानी व लगभग 25 फीट ऊंचे पत्थरो से लगातार नीचे गिर रहे पानी के स्थल तक जाना कई मायने में खतरनाक है लेकिन इसे विडम्बना हि कहा जाये कि यहां कोई भी स्थान मे जाने वालो को रोकने वाला कोई नही है। कुछ लोग दूर से ही इस नजारे का आनंद लेते हैं तो कई ऐसे लोग इस स्थल के खतरनाक जगहों पर भी चले जाते है। देखा गया कि लोग बेरोक टोक कई खतरनाक जगहों पर जाकर सेल्फी ले रहे हैं या फोटो शूट कर रहे हैं। जो कभी भी गंभीर हादसा के शिकार हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ जगहों पर नहीं जाने के लिये प्रवेश निषेध का फ्लेक्स लगा दिया गया है जिसे लोग नजर अंदाज कर रहे है जबकि यहां कुछ साल पहले घटना घट चुकी है। तीन युवकों की मौत भी हो चुकी है यहां घूमने आने वाले भी इस बात को स्वीकार करते है कि लोग खतरनाक जगहों पर बेरोक टोक आ जा रहे हैं।