Home छत्तीसगढ़ CG NEWS : आरोपी ने किया युवक पर तीर धनुष से हमला,...

CG NEWS : आरोपी ने किया युवक पर तीर धनुष से हमला, इस वजह से हुआ था दोनों के बीच विवाद

31
0

पत्थलगांव:  जशपुर जिले में उधार की रकम समय पर नहीं लौटाने से कुपित होकर तीर धनुष से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, ग्राम पंचायत कुंजारा का एक सूदखोर अजय साय ने मोबाईल फोन गिरवी रख कर 2500/- रूपये की रकम उधार दी थी। उधारी की रकम वापस मांगने पर दोनों में बहस छिड़ गई, वह विवाद इतना बढ़ गया कि सूदखोर युवक ने दूसरे युवक पर तीर धनुष से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस हमले में एक तीर पीड़ित युवक की जांघ में जा लगा था। तीर धनुष के हमले से बेहोश युवक रामरतन को उपचार के लिये उसके परिजनों ने कुनकुरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। इस मामले में कुनकुरी थाना पुलिस ने हत्या का असफल प्रयास करने का अपराध दर्ज किया गया था। कुनकुरी पुलिस की टीम ने आज फरार आरोपी अजय साय के जामचुआ गांव में होने की सूचना के बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।