Home देश MS Dhoni और साक्षी के रिश्ते में आई खटास…खत्म करने वाले हैं...

MS Dhoni और साक्षी के रिश्ते में आई खटास…खत्म करने वाले हैं रिश्ता! खुद पत्नी ने मीडिया के सामने कही ये बड़ी बात

64
0

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर किस न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार एमएस धोनी पत्नी साक्षी के इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। साक्षी ने इंटरव्यू के दौरान एमएस धोनी के साथ रिश्ते को लेकर कई ऐसी बात कह दी कि अब लोग कहने लगे हैं कि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है और अब दोनों अलग होने वाले हैं। साक्षी ने कहा कि शादी के बाद सब बदल जाता है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बताया है।

दरअसल, एक मीडिया इवेंट में इंटरव्यू देते हुए साक्षी धोनी ने एमएस धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उनहोएन कहा है कि शादी के बाद सब बदल जाता है। “शादी से पहले हमारे बीच भले ही रोमांस नहीं था, लेकिन एक-दूसरे के साथ हम खूब बातें शेयर करते थे। यही नहीं, हम एक-दूसरे को हमेशा चिढ़ाते भी थे, लेकिन शादी के बाद सब बदल जाता है। ये लोग पहले आपका पीछा करते हैं, और फिर शादी के बाद वो कहते हैं- ठीक है, वो (वाइफ) सिर्फ मेरी है, वो कहां जाएगी। आज भी हमारे बीच रोमांस से ज्यादा हम एक-दूसरे को खूब चिढ़ाते हैं।”

एमएस धोनी और साक्षी धोनी की शादी साल 2010 में हुई थी, जिसके कुछ साल बाद उनकी एक बेटी हुई। बी-टाउन में पॉपुलर इस कपल ने अपनी बेटी का नाम जीवा रखा। दोनों की शादी देहरादून में धूमधाम से हुई थी। बता दें कि हाल ही में साक्षी धोनी ने बतौर प्रॉड्यूसर ‘लेट्स गेट मैरिड’ किया है। उनकी यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ के तहत 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई है। मौजूदा समय में एमएस धोनी और साक्षी धोनी अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

बात महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के रिश्तों की करें तो दोनों के बीच बेहद गहरा प्यार है। दोनों को अक्सर साथ में ही नजर आते हैं। इतना ही नहीं जब धोनी टीम इंडिया के लिए खेलते थे तो मैदान में साक्षी एमएस धोनी का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहतीं थी। एमएस धोनी और साक्षी की एक क्यूट बेटी है, जिसका जीवा नाम है। दोनों के अलग होने की खबरें भी केवल अफवाह है। दोनों ने अलग होने को लेकर अब तक अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।