Home छत्तीसगढ़ BJP उम्मीदवारों की लिस्ट पर CM भूपेश बघेल की सामने आई प्रतिक्रिया,...

BJP उम्मीदवारों की लिस्ट पर CM भूपेश बघेल की सामने आई प्रतिक्रिया, जाने क्या कहा…

188
0

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आज अप्रत्याशित तौर पर चुनाव से तीन महीने पहले ही 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इन नामो में कई नाम काफी चौंकाने वाले थे। वही इस सूची के सामने आने पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि उन्हें मालूम चला है कि सूची जारी हुई है, लेकिन कुछ खास नहीं है।

इसी तरह प्रदेश के खाद्यमंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता अमरजीत सिंह भगत ने कहा भाजपा के सभी चेहरे हरने वाले चेहरे है। डॉ रमन सिंह ने फिर चाणक्य चाल चला है। भगत ने पाटन से विजय बघेल को उम्मीदवार बनाये जाने पर कहा यह सांड के सामने बछड़े की लड़ाई है। मुख्यमंत्री भूपेश के सामने विजय बघेल बछड़ा है।