Home देश G20 समिट का पहला सेशन खत्म, द्विपक्षीय वार्ता का दौर शुरू, जानें...

G20 समिट का पहला सेशन खत्म, द्विपक्षीय वार्ता का दौर शुरू, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

19
0

दिल्ली में G20 समिट का आगाज हो गया है. भारत मंडपम में दुनिया भर से जुटे महाशक्तियों का महामंथन जारी है. स्वागत संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- ये सबको साथ मिलकर चलने का समय है.

जी20 समिट का पहला सेशन पूरा हो गया. पहला सत्र तय समय दोपहर 1:30 ही खत्म हो गया. अब पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता का दौर शुरू हो गया है. सबसे पहले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के साथ वार्ता हो रही है.

जी20 शिखर सम्मेलन का पहला सेशन पूरा हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “समिट में पहले दिन पहले सेशन में वन अर्थ सब्जेक्ट पर चर्चा हुई. मानव का विकास आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जिस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा जोर दिया है. भारत ने LiFE मिशन जैसी पहल पर काम किया है. ग्रीन ग्रिड पहल शुरू की है. एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल, प्राकृतिक खेती और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को प्रोत्साहित किया.”

आज दिल्ली में जी20 डिनर में शामिल होने के लिए न बुलाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “इस पर पहले ही प्रतिक्रिया दे चुके हैं. हमारी पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. यह अच्छी राजनीति नहीं है.”

पीएम मोदी दोपहर 1:45 बजे यूके के पीएम ऋषि सुनक से द्विपक्षीय बैठक करेंगे. उसके बाद जापान और जर्मनी से मिलेंगे. पीएम मोदी आज शाम 5:30 बजे इटली के पीएम से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे.

सऊदी अरब के युवराज (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं. वह अपने भारत प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और रणनीतिक साझेदारी परिषद की नेतृत्व स्तर की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे. सलमान सऊदी अरब के प्रधानमंत्री भी हैं.

राष्ट्रपति की ओर आयोजित रात्रिभोज में कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित न करने पर राजनीति जारी है. अब कांग्रेस नेता पी चिंदमबरम ने कहा, “मैं किसी और लोकतांत्रिक देश की सरकार की कल्पना नहीं कर सकता कि वह विश्व नेताओं के लिए राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के मान्यता प्राप्त नेता को आमंत्रित न करे. ऐसा केवल उन्हीं देशों में हो सकता है जहां न तो लोकतंत्र है और न ही विपक्ष. मुझे आशा है कि इंडिया, यानी भारत, उस स्थिति में नहीं पहुंचे हैं जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा.”