आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में हम खुद का ख्याल नहीं रख पाते। वही इस अनदेखी की कीमत हमें बीमार होकर या फिर मौत के तौर पर चुकानी पड़ती है। मौजूदा खानपान और दोषपूर्ण लाइफस्टाइल के चलते ज्यादातर लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ चुके है। कई बीमारियां ऐसी भी है जो लाइलाज होती है। यही इन बीमारियों से सिर्फ परहेज से बचा जा सकता है। ज्यादातर समस्याएं हमें अपने नाजुक अंगो में खराबी के तौर पर देखने को मिलती है। गलत तरीके से खानपान या फिर नशे के सेवन के चलते शरीर के अंगो का खराब होना आज की स्थिति में आम बात हो चुकी है। इस विषय पर आज हम बात करेंगे अपने लिवर के बारें में।
लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगो में से एक है। लिवर की खराबी का खामियाजा हमें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। अमूमन कहा जाता है कि लिवर की खराबी की सबसे बड़ी वजह शराब का अत्यधिक सेवन होता है जो कि बिलकुल सही है, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या सिर्फ शराब ही हमारे लिवर पर बुरा असर डालता है? शायद नहीं। शराब के अलावा कई ऐसे खाद्यान्न और पेय पदार्थ है जिनका सेवन हमारे लिवर के लिए सही नहीं है। हैरानी की बात ये है कि इनमे से ज्यादातर खानपान आज हर उम्र का व्यक्ति हर दिन करता है। जाहिर है ऐसे में उनके लिवर गहरा प्रभाव भी देखने को मिलता है। तो आइये जानते है कि शराब के अलावे ऐसी कौन सी चींजे है जिसके सेवन से हमारे लिवर के खराब होने की आशंका और भी बढ़ जाती है।
दरअसल लिवर शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शरीर में पित्त बनाने का काम करता है। पित्त की वजह से भोजन सही तरीके से पचता है। इसके अलावा लीवर शारीर के विषैले और नुकसानदेह पदार्थ को भी निकलता है। यदी हमारा लीवर सही तरीके से फंक्शन नहीं करेगा तो हम कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
चीनी
अधिक चीनी खाना हमारे शारीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। चीनी का अधिक सेवन शारीर के फैट को बढ़ाता है। आपको बता दें कि चीनी में फ्रैक्टोज होता है। यह शारीर के फैट को बढ़ा देता है। शरीर में जमा फैट लीवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां पैदा कर सकती है। इस वजह से चीनी खाने से परहेज करें।
कोल्ड ड्रिंक और सोडा
चीनी के अलावा हमें कोल्ड ड्रिंक और सोडा पीने भी कम पीना चाहिए। क्योंकि इनमें चीनी होता है और चीनी की अधिकता हमारे शरीर के फैट को बढ़ाती है। इसलिए कोल्ड ड्रिंक या सोडा के अधिक सेवन से बचें।
मैदा
मैदा से बने चीजों का अधिक सेवन भी लीवर को खराब कर सकता है। मैदा बनाने के लिए गेंहू को रिफाइंड किया जाता है जिसकी वजह से इसका प्रोटीन खत्म हो जाता है। और यह एसिडिक बन जाता है। इस वजह से मैदा का सेवन लीवर से जुड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।
रेड मीट
रेड मीट खाना भी लीवर के लिए नुकसानदेह है। रेड मीट में काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। हाई प्रोटीन को पचाना लिवर के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। यदि आप रेड मीट का सेवन अधिक मात्रा में कर रहें हैं तो आपको सावधान होने की ज़रूर है क्योंकि इससे आपको लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारी हो सकती है।