Home छत्तीसगढ़ प्रत्याशी घोषित होने के बाद सकर्रा पहुंची संयोगिता सिंह जूदेव का किया...

प्रत्याशी घोषित होने के बाद सकर्रा पहुंची संयोगिता सिंह जूदेव का किया जनताओं ने जोरदार स्वागत

19
0

संयोगिता ने टेका ने हरिगुजर में मत्था, कहा छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, 2023 के चुनाव में भाजपा को जनता देगी आशीर्वाद एकजुट नज़र आएं कार्यकर्ता

सकर्रा  : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चंद्रपुर विधानसभा से संयोगिता सिंह जूदेव को अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद 11 अक्टूबर को पहली बार संयोगिता सिंह जूदेव सकर्रा पहुंची एवं संयोगिता ने सकर्रा में स्थापित हरिगुजर हरुमान्झी देव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा भारतीय जनता पार्टी जीत की भी कामना की। इस अवसर जहां क्षेत्र के सभी नेता एकजुट नज़र आए तो वही कार्यकर्ताओं ने भी कहा इस बार चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा का परचम लहरायेंगे।

सैकड़ो की संख्या में पहुंचे जनता

सकर्रा के जनता संयोगिता के आने की बात सुनकर सैकड़ों की संख्या में उसके पास पहुंचे और आतिशबाजे के साथ स्वागत किया। वही हरिगुजर हरुमान्झी देव स्थल उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

कहा मरते दम तक रहूंगी चंद्रपुर विधान सभा की मिटटी में

पहली सभा सकर्रा में करने के दौरान संयोगिता ने कही की सकर्रा हमेशा से राजा साहब को भरपूर प्यार आशीर्वाद दिया। वही विपरीत परिस्थिति पिछले चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दियें है। राजा साहब भी सकर्रा के समस्यां पर हमेशा खड़े रहे और आप मन भी हमेशा बेटा बनाके रखे। मैं 12 साल पहले बहु बनके आयी उसके बाद आपमान बेटी बना के रखा। राजा साहब के जाने के बाद चंद्रपुर मे कदम रखी हूं तो एक संकल्प के साथ रखी हूं पूरा जीवन चंद्रपुर विधान सभा मे रहने की बात कहते हुए लोगों को विश्वास दिलाते हुए कही की पूरा जीवन मरते दम तक चंद्रपुर के मिटटी हरदी मे ही रहूंगी।