Home छत्तीसगढ़ शपथ से पहले भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे नए CM विष्णुदेव साय.....

शपथ से पहले भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे नए CM विष्णुदेव साय.. मंत्रिमंडल को लेकर कही ये बात

17
0

रायपुर: शपथ ग्रहण से पहले प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अवन्ति विहार स्थि भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मंदिर के प्रमुख और रायपुर उत्तर क्षेत्र से विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने भगवान जगनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का पद काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में वह इस जिम्मेदारी से पहले भगवान के पूजन के लिए पहुँच थे। उन्होने संभावित मंत्रिमंडल के सवाल पर किसी तरह का जवाब नहीं दिया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी शपथ ले सकते है। आज ही मध्यप्रदेश नए सरकार का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम है लिहाजा इन में समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और संगठन के बड़े पदाधिकारी शिरकत करने वाले है। शपथ ग्रहण एक बाद ही से कैबिनेट का विस्तार होगा और मंत्रियो व उनके विभागों के नाम सामने आ पाएंगे।