Home छत्तीसगढ़ यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा है आमजनों को...

यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा है आमजनों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक

7
0

जांजगीर-चांपा : जांजगीर यातायात पुलिस द्वारा 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनांक 15 जनवरी 2024 से दिनांक 15 फरवरी 2024 तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 450 व्यक्तियों द्वारा लर्निंग लाइसेंस जिला परिवहन जांजगीर के सहयोग से बनाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रथ ग्राम पामगढ़ पहुंचा जहाँ सप्ताहिक बजार के दौरान बजार में आये हुये आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया गया कि शराब सेवन कर वाहन न चलाए एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया गया। यातायात नियमों संबंधि पांपलेट बांटा गया। साप्ताहिक बाजार के दौरान लगभग 200 लोगो को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर जाकर लगभग 315 आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है साथ ही उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुये उन्हें यातायात नियमों की जानकारी संबंधी पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलने वाले ट्रेक्टर के चालक एवं मालिक को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर 218 ट्रेक्टर ट्राली में रिफलेक्टर टेप लगाया गया साथ ही ट्रेक्टर चालकों को धीमे गति से वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई।

उपरोक्त कार्यवक्रम का सफल संचालन जिला पुलिस जांजगीर चांपा की ओर से रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर एवम यातायात पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।