नई दिल्ली : राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून रिजल्ट डे पर स्टॉक मार्केट में गिरावट पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘पीएम ने देश को कहा कि स्टॉक मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है। होम मिनिस्टर ने सीधा कहा कि 4 जून को स्टॉक मार्केट आगे जाएगा। लोगों को खरीदना चाहिए। इसके बाद छोटे निवेशकों को करोड़ों का नुकसान हुआ।’
राहुल ने कहा, ‘ये बहुत बड़ा घोटाला है, इसकी जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) जांच होनी चाहिए। 4 जून के पहले शेयर खरीदें। 1 जून एग्जिट पोल आता है। बीजेपी का इंटरनल सर्वे उन्होंने 220 सीटें दे रहा था। इंटेलिजेंस ने कहा था सरकार की 200-220 सीटें आ रही हैं। 3 जून को स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड तोड़ देता है। 4 जून को स्टॉक मार्केट नीचे चला जाता है। 31 मई को भारी स्टॉक एक्टिविटी थी। ये वो लोग थे, जो जानते थे कि कोई न कोई घपला हो रहा है। हजारों करोड़ों यहां इन्वेस्ट हुए। 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। रीटेल इन्वेस्टर का नुकसान हुआ। ये हिंदुस्तान का सबसे बड़ा स्कैम है।’
लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट देखने को मिली थी। इससे निवेशकों को 31 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। 4 जून को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवर ऑल मार्केट कैप 395 लाख करोड़ रुपए हो गया थो। जो एक दिन पहले यह लगभग 426 लाख करोड़ रुपए था।