Home छत्तीसगढ़ इस प्रकार के होर्डिंग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, अब तक 34...

इस प्रकार के होर्डिंग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, अब तक 34 लोगों पर FIR

17
0

रायपुर : नगर निगम इन दिनों शहर में चल रही अवैध प्लाटिंग और होर्डिंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निगम की टीम हर दिन शहर में लगे अवैध होर्डिंग को उखाड़ने का काम कर रही है। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ एफआइआर कराने की तैयारी भी निगम द्वारा की जा रही है। बीती कार्रवाइयों के दौरान 34 लोगों पर एफआइआर नगर निगम करा चुका है।

बता दे निगम का तोडू दस्ता हर दिन अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वहीं अवैध होर्डिंग के मालिकों के नाम की जानकारी निगम ने तहसीलदार को पत्र लिखकर मंगाई है। जैसे ही जानकारी तहसील के माध्यम से निगम के पास पहुंचेगी। निगम के अधिकारी संबंधित थाना क्षेत्र में सभी के नाम से एफआइआर कराने का काम करेंगे।

रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर ने बताया कि लगातार चेतावनी के बाद भी लोग अवैध कामों को अंजाम देते हैं, इसलिए इस बार किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। जितने लोग दस्तावेज के अनुसार दोषी पाए जाएंगे, उन सभी के नाम से कार्यवाही होने की बात कही।