Home छत्तीसगढ़ सड़क पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे पंचायतवासी – सरपंच सचिव...

सड़क पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे पंचायतवासी – सरपंच सचिव पर लगाया मनमानी करने का आरोप

16
0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : जंप के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत केनापारा में सड़क, शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।पंचायत वासीयों का बताना है ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल की समस्या लम्बे समय से बनी हुई है हेडपप खराब होने कारण बसाहट के लोगो को दूर नदी तालाब जलसरोवरो से पानी लाकर उपयोग करना पड़ रहा है। हेडपंप किनारे नहानी घर नहीं होने से महिलाओं बच्चों को खुले में स्नान करना पड़ता है। सरपंच सचिव द्वारा नहानी घर बनाये जाने के नाम पर महज कागजी खानापूर्ति करते हुए शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया है 15 वा वित तथा मूलभूत योजना से प्राप्त शासकीय राशि का खुल कर दुरूपयोग किया गया है।

इतना ही नहीं बसाहट में सड़क की बदहाल स्थिति होने से खस्ताहाल सड़क पर ग्रामवासियों को चलना पड़ रहा है।

शासन प्रशासन स्तर से पंचायत को लाखों करोड़ों की आबंटन प्राप्त होती है । लेकिन उपर में बैठे अधिकारी सरपंच सचिव के मनमानी के चलते शासकीय राशि का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। पंचायत के 5 वर्ष का समयावधि बीत जाने के बाद भी पंचायत में नहानी शौचालय कचरापेटी,नाली जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।

पिछले कई महीने से हैंड पंप में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिसके चलते काफी दूर से महिलाओं को पानी लाना पड़ता है। सरपंच सचिव को बिगड़े हैंड पंप, नहानी घर ,शौचालय निर्माण कराये जाने कई मर्तबा वाकिफ कराया गया । लेकिन खराब हेडपंप की मरम्मत या फिर नये बोर की व्यवस्था नहीं की गई और ना ही नहानी घर शौचालय सड़क किनारे नाली बनाया गया। सड़क की भी सुधारीकरण नहीं हो सकी।इन तमाम खामियों को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

5 साल के भीतर पंचायत केनापारा को 15 वा वित एवं मूलभूत सहित दूसरे मद योजना के कई लाख रुपये शासन प्रशासन स्तर से आवंटित हुये होंगे। लेकिन शासकीय राशि का व्यय सरपंच सचिव द्वारा मनमाने तरीके से किया गया।

ग्राम विकास के नाम पर महज कागजों में ही लीपा पोती कर शासकीय राशि का बन्दर बाट हुआ है ।

शासन प्रशासन के सुस्त कार्यप्रणाली के वजह से विकास के नाम पर योजना राशि का गमन हो रहा है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। पंचायत वासियों का कहना है केनापारा पंचायत में विराजमान भ्रष्ट सरपंच सचिव के ऊपर जांचोपरांत ठोस कार्यवाही होनी चाहिए। ताकि पंचायत वासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।

ग्रामीणों ने केनापारा पंचायत में हो रहे अनियमितता पूर्ण कार्य की सूक्ष्म जांच कराने की मांग जिला प्रशासन से किया है।

जिससे भ्रष्टाचारियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो ।