Home छत्तीसगढ़ विधायक अग्रवाल के अनुशंसा पर नगर निगम अंबिकापुर को 592.23 लाख रुपए...

विधायक अग्रवाल के अनुशंसा पर नगर निगम अंबिकापुर को 592.23 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की मिली सौगात

15
0

 

सरगुजा  : अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरी निकाय मंत्री अरुण साव के द्वाराअंबिकापुर नगर निगम के सभी वार्डों में 101 निर्माण कार्यों हेतु 592.23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अंबिकापुर नगर निगम के सभी वार्डों में जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर वासियों के द्वारा मांग स्वरूप अंबिकापुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याओं को सुन समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार पहल किया । जाता रहा है

इसी तारतम में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल की अनुशंसा पर अंबिकापुर नगर निगम के सभी वार्डों में होने वाली विकास कार्यों में मुख्य रूप से नाली निर्माण, सीसी सड़क, अहाता निर्माण, डामरीकरण सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए 592.23 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है ।

लिहाजा अंबिकापुर नगर निगम के वार्डों में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे और समस्याओं का समाधान होगा। निर्माण कार्यों के होने से लोगों की समस्याएं दूर होगी।

विधायक राजेश अग्रवाल ने नगर निगम के नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विगत पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार में रहती हुई और निगम में भी कांग्रेस की सरकार रहते नगर निगम के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधा से नगर वासियों को वंचित रखा था । बीते सरकार की उपेक्षा देखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्य के लिए 592.23 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है ।

इसी तरह अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर कराई जाएगी। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से लिया जाएगा और जल्द से जल्द समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।