रायपुर : शहर के पॉश इलाके की करोड़ों की कई संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने दावा ठोंका है। मालवीय रोड, और हलवाई लाइन की 40 दुकानों पर वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जा बताया है। बोर्ड का दावा है कि दुकानदार पहले किराएदार थे, जो बाद में मालिक बन गए। वक्फ बोर्ड ने सभी की रजिस्ट्री शून्य कर फिर से दुकानों को वक्फ बोर्ड के नाम चढ़ाने के लिए कलेक्टर, और एसएसपी को पत्र भेजा गया है। साथ ही दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया गया है।
बताया गया कि रायपुर शहर के मध्य मालवीय रोड, और हलवाई लाइन की 40 दुकानें वक्फ की संपत्ति रही हैं। इनमें मालवीय रोड स्थित एवन बेकरी, लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स, और सटी कई दुकानें हैं। इसी तरह हलवाई लाइन की कई दुकानें भी वक्फ की संपत्ति रही हैं। बाद में ये सभी दुकानें बिक गई। अब वक्फ की संपत्तियों को लेकर देशभर में विवाद चल रहा है, और केन्द्र सरकार ने कानून भी बनाया है। इन सबके चलते राज्य वक्फ बोर्ड हरकत में आई है, और सभी 40 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।




