Home छत्तीसगढ़ गोयल, डीपीएस, केपीएस, ब्रह्मविद समेत कई स्कूलों की बसों में मिली खामियां

गोयल, डीपीएस, केपीएस, ब्रह्मविद समेत कई स्कूलों की बसों में मिली खामियां

6
0

रायपुर  : शनिवार एवं रविवार को  के मार्गदर्शन में परिवहन, यातायात एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  संयुक्त रूप से  स्कूल/कॉलेज बसों की जांच की। साथ ही ड्राइवर कंडक्टर के स्वास्थ्य परीक्षण भी  किया।इसमें कुल 418 बसों की जांच की गई। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह,  आशीष देवांगन आरटीओ , डॉ. प्रशांत शुक्ला एएसपी ट्रैफिक ने भी बसों का निरीक्षण किया।

वाहन के दस्तावेजों की जांच –

1.वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र (आर.सी. बुक),  2. मोटरयान कर जमा की रसीद,

3. वाहन का परमिट, 4. वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र, 5. वाहन का बीमा प्रमाण पत्र,

6. वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र, 7. चालक का अनुज्ञा पत्र, 8. स्पीड गवर्नर।

वाहन के मैकनिकल फिटनेस की जांच-

हेड लाईट, ब्रेक लाईट,पार्किंग लाईट, इंडिगेटर लाईट,  स्टेयरिंग की स्थिति,टायर की स्थिति,वायपर, ब्रेक/हैण्ड ब्रेक,क्लच, एक्सीलेटर, सीट की स्थिति, हॉर्न,  रिफ्लेक्टर।

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्कूल बसों के संबंध में दिए गये निर्देश के पालन की जांच –

बस के आगे और पीछे ON SCHOOL DUTY लिखा होना चाहिए।

अगर बस किसी और उद्देश्य की भी है (जैसे किराए की बस), तो उस पर “ON SCHOOL DUTY ” लिखा होना चाहिए।

बस पीले रंग की होनी चाहिए।

बस के चारों ओर  चौड़ी पट्टी होनी चाहिए जिस पर स्कूल का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अंकित हो।

बस में फर्स्ट ऐड बॉक्स अनिवार्य है।

सभी सीटों के नीचे बस्ता रखने के लिए स्थान होनी चाहिए।

बस में फायर एग्जिंग्विशर होना जरूरी है।

स्पीड गवर्नर लगे होने चाहिए।

बस का ड्राइवर कम से कम 5 साल का भारी वाहन चलाने का अनुभव वाला होना चाहिए।

बस में एक अटेंडर/हेल्पर (महिला स्टाफ विशेषकर प्राथमिक स्कूल के लिए) होना चाहिए।

बस के  खिड़कियों के बाहर जाली होना अनिवार्य है।

बस के अंदर और बाहर का दरवाजा स्वचालित या सुरक्षित तरीके से बंद/खुलने वाला होना चाहिए।

बस की नियमित मेंटेनेंस की जानी चाहिए। सभी परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा आदि अद्यतन होने चाहिए।

कोई भी स्कूल बस 12 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

पुलिस वाहन शाखा अमलेश्वर केपरिवहन निरीक्षक, परिवहन उप-निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, उप निरीक्षक ने मैकनिकल जांच की।

जिले के 27 शैक्षणिक संस्थानों के कुल 418 बसों में से 302 बसें फिट 116 बसों में  खामियां पायी गयी। इनके स्कूलों के  प्रबंधकों को खामी को जल्द से जल्द दूरूस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है।

खामी पायी गयी स्कूल/कॉलेज की सूची निम्नानुसार है-

1.एन.एच. गोयल स्कूल  रायपुर सात वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। दो वाहनों में वाईपर की स्थिति खराब। सात वाहनों में ON SCHOOL DUTY लिखा होना नहीं पाया गया। एक वाहन में अग्नि शमन यंत्र होना नहीं पाया गया। एक वाहन में प्रदूषण रहित प्रमाण पत्र वैध होना नहीं पाया गया। दो वाहन चालकों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

2  एम.एम. स्कूल रायपुर चौदह वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। दो वाहनों में सीसीटीव्ही कैमरा लगा होना नहीं पाया गया।

दस वाहनों में ON SCHOOL DUTY  लिखा होना नहीं पाया गया।

एक वाहन चालक को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

3 ब्राईटन इंटरनेशनल स्कूल रायपुर ग्यारह वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। तीन वाहनों में टायर की स्थिति खराब। एक वाहन में सुरक्षा जाली होना नहीं पाया गया।

दो वाहनों में वाईपर की स्थिति खराब।

दो वाहनों में ON SCHOOL DUTY लिखा होना नहीं पाया गया। एक वाहन चालक को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

4 मदर्स प्राईड स्कूल रायपुर एक वाहन में सीसीटीव्ही कैमरा लगा होना नहीं पाया गया। एक वाहन में सीट की स्थिति खराब।

5 वाईकॉन स्कूल रायपुर  एक वाहन में टायर की स्थिति खराब।

दो वाहनों सीट की स्थिति खराब।

एक वाहन में अग्नि शमन यंत्र होना नहीं पाया गया।

6  गॉडसन एंजल एकेडमी रायपुर  दो वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। एक वाहन में ON SCHOOL DUTY लिखा होना नहीं पाया गया।एक वाहन में परमिट, फिटनेस एवं प्रदूषण रहित प्रमाण पत्र वैध होना नहीं पाया गया।

7 महर्षि विद्या मंदिर रायपुर दो वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। तीन वाहनों में ON SCHOOL DUTY लिखा होना नहीं पाया गया।

8 कृष्णा पब्लिक स्कूल डूण्डा रायपुर सत्रह वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। तीन वाहनों में टायर की स्थिति खराब। एक वाहन में सीट की स्थिति खराब। एक वाहन में वाईपर की स्थिति खराब।

सोलह वाहनों में ON SCHOOL DUTY लिखा होना नहीं पाया गया।

चार वाहन चालकों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

9 सूर्या पब्लिक हायर सेकण्ड्री स्कूल रायपुर एक वाहन में सीसीटीव्ही कैमरा लगा होना नहीं पाया गया।

10 कांकेर कॉन्ट्रेक्ट कैरियर रायपुर एक वाहन में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। एक वाहन में सीसीटीव्ही कैमरा लगा होना नहीं पाया गया। एक वाहन में टायर की  स्थिति खराब। एक वाहन में सीट की स्थिति खराब। एक वाहन में ON SCHOOL DUTY लिखा होना नहीं पाया गया। एक वाहन में FIRST AID BOX होना नहीं पाया गया।

एक वाहन में अग्नि शमन यंत्र होना नहीं पाया गया। एक वाहन चालक को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

11  जैन पब्लिक स्कूल रायपुर दो वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब।

12 कृष्णा पब्लिक स्कूल तुलसी रायपुर   दो वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। एक वाहन में सीट की स्थिति खराब। दो वाहनों में ON SCHOOL DUTY लिखा होना नहीं पाया गया।

13 ब्रम्हवीद ग्लोबल स्कूल, रायपुर एक वाहन में सीट की स्थिति खराब। तीन वाहनों में सुरक्षा जाली होना नहीं पाया गया।

14 कैम्पियन स्कूल रायपुर चार वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। एक वाहन में ON SCHOOL DUTY लिखा होना नहीं पाया गया।

एक वाहन चालक को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

15 देल्ही पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रायपुर      एक वाहन में टायर की स्थिति खराब। सात वाहन चालकों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।एक वाहन में परमिट वैध होना नहीं पाया गया।

16 प्रतिभा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग,रायपुर एक वाहन में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। एक वाहन में सीसीटीव्ही कैमरा लगा होना नहीं पाया गया। एक वाहन में टायर की स्थिति खराब। एक वाहन में सीट की स्थिति खराब। एक वाहन में वाईपर की स्थिति खराब। एक वाहन में FIRST AID BOX होना नहीं पाया गया। एक वाहन में अग्नि शमन यंत्र होना नहीं पाया गया।

17 सेंट जेवियर स्कूल रायपुर एक वाहन में टायर की स्थिति खराब।

दो वाहन चालकों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

18 एमजीएम स्कूल रायपुर एक वाहन में सीसीटीव्ही कैमरा लगा होना नहीं पाया गया। एक वाहन में टायर की स्थिति खराब। एक वाहन चालक को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

19 कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना रायपुर   दो वाहनों में रिफ्लेक्टर की स्थिति खराब। एक वाहन में टायर की स्थिति खराब। एक वाहन में ON SCHOOL DUTY लिखा होना नहीं पाया गया। दो वाहन चालकों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

20 शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर चार वाहन चालकों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु सलाह दिया गया।

21 कृष्णा पब्लिक स्कूल, नवा रायपुर एक वाहन में सीट की स्थिति खराब। एक वाहन में वाईपर की स्थिति खराब।

वाहन जांच शिविर में चालक एवं परिचालक के निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु श्री नारायणा हास्पिटल देवेन्द्र नगर के डॉ. आनंद शुक्ला, डॉ. भावना,  जिला अस्पताल रायपुर एवं ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय शंकरनगर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा 418 वाहन चालकों का रक्तचाप, मधुमेह, आंखों की दृष्टि क्षमता, आंखों में मोतियाबिंद आदि का जांच किया गया जिसमें 26 वाहन चालकों को उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह वाले चालकों को लगातार मेडिसीन का उपयोग करने एवं दृष्टि कमजोर वाले वाहन चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने निर्देश दिए कि जो स्कूल/कॉलेज के प्रबंधक/वाहन स्वामी द्वारा जांच शिविर में वाहन उपलब्ध नहीं कराये गये है उन संस्थानों में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम संयुक्त रूप से जांच के लिए जाएगी और खामियॉ पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही के साथ-साथ वाहन की जब्ती की कार्यवाही करते हुये नियमानुसार शमन शुल्क वसूल किया जावेगा। मार्गकर जमा नहीं होने की दशा में भी नियमानुसार मार्गकर जमा कराये जाने की कार्यवाही किया जावेगा। जांच के दौरान छात्र/छात्राओं को असुविधा होने की संपूर्ण जवाबदारी स्कूल/कॉलेज बस के चालक/मालिक तथा स्कूल प्रबंधक की होगी।