नई दिल्ली : क्या आप भी काफी समय से नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, अगले हफ्ते एक या दो नहीं बल्कि चार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। जी हां, ओप्पो, वीवो, पोको और सैमसंग अपने नए फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमने इन सभी स्मार्टफोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स और उनकी लॉन्च डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया है। आइए जानते हैं इन सभी डिवाइस के बारे में…
यह फोन 5000 mAh की बैटरी से लैस हो सकता और इसमें 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। कैमरे के मामले में भी फोन काफी जबरदस्त होने वाला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस फोन की कीमत 12 से 14 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
इसके साथ ही फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन डुअल रियर कैमरे से लैस होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इस फोन की कीमत 10000 रुपये से कम होने वाली है जिसे कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है।
इसके अलावा, फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करेगा। कैमरे के मामले में भी फोन काफी जबरदस्त होने वाला है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन ग्लास बॉडी डिजाइन और स्टीरियो स्पीकर के साथ आ सकता है। इस फोन की कीमत 35,000 रुपये से कम हो सकती है।
इस फोन में AI-enhanced 50MP ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 25 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन की कीमत 18,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।




