Home स्वास्थ बार-बार सर्दी-खांसी और सूजन अब मामूली नहीं, ये हो सकता है क्रोनिक...

बार-बार सर्दी-खांसी और सूजन अब मामूली नहीं, ये हो सकता है क्रोनिक इंफ्लेमेशन का संकेत..

9
0

क्रोनिक इंफ्लेमेशन यानी लंबे समय तक शरीर के अंदर बनी रहने वाली सूजन, एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है. जब हमारा शरीर किसी संक्रमण, चोट या हानिकारक तत्वों से लड़ता है, तो इम्यून सिस्टम एक प्राकृतिक प्रक्रिया के तहत सूजन पैदा करता है. यह आमतौर पर कुछ समय में ठीक हो जाती है, लेकिन जब यह सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे क्रोनिक इंफ्लेमेशन कहा जाता है. यह स्थिति तब पैदा होती है जब शरीर लगातार किसी अंदरूनी खतरे को पहचान नहीं पाता और इम्यून सिस्टम लगातार एक्टिव बना रहता है. इसके पीछे कारणों में खराब लाइफस्टाइल, अत्यधिक तनाव, मोटापा, धूम्रपान, नींद की कमी और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन शामिल है. यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाने लगता है और कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है.

क्या हैं क्रोनिक इंफ्लेमेशन के लक्षण:- दिल्ली एम्स में मेडिसिन विभाग में डॉ. नीरज निश्चल बताते हैं किक्रोनिक इंफ्लेमेशन के लक्षण अक्सर धीरे-धीरे उभरते हैं और इन्हें सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन जब ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो सतर्क हो जाना चाहिए. लगातार थकान रहना और कम एनर्जी महसूस होना इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा बार-बार सर्दी-जुकाम या खांसी होना, शरीर के किसी हिस्से में हल्की लेकिन बनी रहने वाली सूजन या दर्द, त्वचा पर चकत्ते, मुंह में छाले, आंखों में जलन, जोड़ों में अकड़न या दर्द, और पेट की समस्याएं भी इसके संकेत हैं.