Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट डेट आउट! जानिए कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं...

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट डेट आउट! जानिए कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री ने एक्स पोस्ट जारी किया है। पोस्ट में मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट कब जारी होगा? इसकों लेकर समय व दिन की घोषणा की है। मंत्री ने लिखा…”माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।”

गजेंद्र यादव ने एक्स पोस्ट कर लिखा…

”इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं।

कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।”

बता दें कि 10वीं-12वीं बोर्ड में टाॅप करने वाले छात्रों की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र टाॅप करेंगे उन्हें राज्य सरकार के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

इस वर्ष कक्षा 10वीं में 3,20,535 छात्र पंजीकृत हुए थे। वहीं, हायर सेकेंडरी परीक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद छात्र रिजल्ट का इंतेजार कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद छात्रों के दिल की धड़कने तेज हो गई हैं।