Home छत्तीसगढ़ चलती स्कूटी पर कपल का खतरनाक स्टंट कैमरे में कैद, सोशल मीडिया...

चलती स्कूटी पर कपल का खतरनाक स्टंट कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

0

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर युवक-युवती के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है, एक स्कूटी में तीन लोग सवार है। आगे बैठा युवक स्कूटी चला रहा है। उसके पीछे युवक और युवती आमने-सामने बैठकर राइडिंग का मजा ले रहे हैं और रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो रतनपुर नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है, स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं। बीच सड़क पर चलती गाड़ी में युवक-युवती रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

ASP ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। चलती स्कूटी पर इस तरह रोमांस करना अशोभनीय है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाल के दिनों में कपल चलती स्कूटी में एक दूसरे को गले लगाए घूमते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पकड़कर जमकर फटकार लगाते हुए 8 हजार 800 रुपए का चालान भी काटा था। बता दें, हाईवे पर इस तरह की हरकत जानलेवा हादसा में भी बदल सकता है।