Home छत्तीसगढ़ BJP के कांग्रेस भवन घेराव में जमकर हंगामा, पुलिसकर्मियों पर चोटें; कमिश्नर...

BJP के कांग्रेस भवन घेराव में जमकर हंगामा, पुलिसकर्मियों पर चोटें; कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

0

रायपुर : राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर सहित करीब 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई जवानों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

वहीं रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

बता दें कि बीते दिन दिल्ली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव करने निकले। इस प्रदर्शन में कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।