Home छत्तीसगढ़ रायपुर के 7 थाने हुए डिजिटल! ई-मालखाना प्रणाली से जब्त सामान का...

रायपुर के 7 थाने हुए डिजिटल! ई-मालखाना प्रणाली से जब्त सामान का रिकॉर्ड अब रहेगा व्यवस्थित

0

रायपुर :  कमिश्नरेट रायपुर में ई-मालखाना प्रणाली की शुरुआत मध्य जोन के थाना कोतवाली से ही की गई थी। इसी क्रम में आज थाना सिविल लाइन में ई-मालखाना का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डीसीपी मध्य जोन तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला, एसीपी श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी सिविल लाइन  यामन देवांगन सहित थाना स्टाफ उपस्थित थे

थाना सिविल लाइन में ई-मालखाना प्रारंभ होने के साथ ही मध्य जोन के सभी 7 थानों—कोतवाली, मौदहापारा, गोलबाजार, देवेंद्र नगर, गंज, तेलीबांधा एवं सिविल लाइन—में ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ हो गई है।

ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से जब्त माल की डिजिटल एंट्री, रिकॉर्ड का व्यवस्थित संधारण, सुरक्षित रख-रखाव एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा तथा जब्त संपत्ति के रिकॉर्ड और उसके रख-रखाव की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनेगी।

मध्य जोन के सभी थानों में ई-मालखाना प्रणाली लागू होने से मालखाना संबंधी कार्यों में मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी तथा जब्त माल की जानकारी एवं रिकॉर्ड को आवश्यकता के अनुसार आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।