रायपुर, 13 अगस्त 2026 :छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल इस वर्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। ज़िला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे पुलिस ग्राउंड आमाखेरवा, मनेन्द्रगढ़ में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न होगा।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम विवरण
जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम की समय-सारणी इस प्रकार है: प्रातः 08:58 बजे: माननीय मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 09:00 बजे: राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09:07 बजे: मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रातः 09:15 बजे: मार्च पास्ट, प्रातः 09:25 बजे: माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्रातः 09:45 बजे: स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 11:00 बजे: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण, प्रातः 11:15 बजे: भव्य कार्यक्रम का समापनकलेक्टर और जिला प्रशासन, एमसीबी ने जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों को इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। प्रशासन द्वारा अनुरोध किया गया है कि सभी प्रातः 8:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अपना स्थान ग्रहण कर लेवें ताकि समारोह सुचारू रूप से शुरू हो सके।



