भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी नई टीम मिल गई है। सोमवार को भाजपा ने अनेक नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। नितिन नवीन की नई टीम में इन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लिस्ट में पीयूष गोयल का भी नाम है जिन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आइए जानते हैं कि भाजपा की नई टीम में किस नेता को क्या जिम्मेदारी दी गई है।
किसे कौन सा पद मिला?
नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राम माधव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, बैजयंत जय पांडा भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। स्मृति ईरानी को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल भी महामंत्री होंगे। हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया भी महामंत्री बनाए गए हैं। बी एल संतोष जनरल सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन बने रहेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को सुबह से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि नितिन नवीन की टीम में किन नेताओं को जगह मिलेगी। अब भाजपा ने नेताओं के नाम और उनको मिली जिम्मेदारी का खुलासा कर दिया है।
नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे। अगले साल यूपी में चुनाव है- ऐसे में बस्ती से आने वाले हरिश द्ववेदी ब्राह्मण चेहरा रहेंगे। विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे। नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को भी जगह मिल रही है। हरियाणा से आने वाले संजय भाटिया ABVP से जुड़े रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर के करीबी हैं। वहीं, गुजरात के वडोदरा से लोकसभा सांसद हेमांग जोशी का जबरदस्त प्रमोशन हो रहा है। नितिन नवीन की नई टीम में इन्हें बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी मिल रही है। हिमांग जोशी को यूथ को पार्टी के करीब लाने की जिम्मेदारी मिलेगी।
देखिए पूरी लिस्ट



