Home लाइफस्टाइल हाई बीपी के मरीजों को नहीं करना चाहिए इस तरह का ब्रेकफास्ट,...

हाई बीपी के मरीजों को नहीं करना चाहिए इस तरह का ब्रेकफास्ट, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए हेल्दी ऑप्शन

0

हाई बीपी को नज़रअंदाज़ करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर होने से हार्ट की बीमारियां, स्ट्रोक की संभावना तेजी से बढ़ती है। इसलिए, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी, डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया है कि हाई बीपी के मरीजों को ब्रेकफास्ट में किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ गलत फूड्स ब्लड प्रेशर को और बढ़ा सकते हैं। साथ ही उन्होंने हेल्दी ऑप्शंस भी बताए हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हाई बीपी में क्या न खाएं?

हाई सोडियम और प्रोसेस्ड फूड्स: डॉक्टर बिमल छाजेर कहते हैं कि अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो हाई सोडियम और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन न करें। जितने भी पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स होते हैं उनमें सोडियम बहुत ज़्यादा होता है। हाई सोडियम ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ाता है।

कॉफ़ी और चाय का सेवन: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो सुबह सुबह कॉफ़ी और चाय का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा करना आपके बीपी को बढ़ा सकता है। अगर आप खाली पेट में चाय या कॉफ़ी पीते हैं तो तेजी से बीपी बढ़ सकता है। खासकर जो लोग कैफीन सेंसिटिव हैं तो भूलकर भी न पिएं।

फैटी फूड्स: डॉक्टर बिमल छाजेर कहते हैं कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने दिन की शुरुआत कभी भी फैटी फूड्स जैसे – बटर, केक, फ्राइड स्नैक्स, चीज वाले फ़ूड और पेस्ट्री से नहीं करना चाहिए। इनका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो हार्ट अटैक की वजह भी बन सकता है।

ब्लड प्रेशर में क्या खायें?

आप सुबह के समय ऐसे फूड्स का सेवन करें जो घर पर बना हो जैसे-ओटमील, वेजिटेबल उपमा, पोहा या इडली का सेवन करें। आप सुबह खाली पेट चाय या कॉफी की बजाय लेमन वॉटर या डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करें। आप फैटी फूड्स की जगह लो फैट मिल्क, योगर्ट, हॉल ग्रेन टोस्ट, , बॉयल किया हुआ वेजिटेबल या ताजे फल का सेवन कर सकते हैं।