Home ज्योतिष दुर्गाष्टमी पर इन मंत्रों का करें जाप, करियर-धन से लेकर भय और...

दुर्गाष्टमी पर इन मंत्रों का करें जाप, करियर-धन से लेकर भय और पारिवारिक परेशानियों में मिलेगा लाभ

0

गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत है। दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से सभी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। अगर आपको मन पसंद जीवनसाथी पाने में आ रही परेशानियां आ रही हैं, बच्चों के करियर को लेकर चिंता है, परिवार में परेशानी चल रही है, तो कुछ खास उपाय करने से हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जानिए मासिक दुर्गाष्टमी पर कौन-से उपाय लाभकारी माने गए हैं।

बच्चों के करियर के लिए करें ये उपाय

अगर आप अपने बच्चों के करियर को बेहतर गति देना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपके बच्चे खूब तरक्की करें तो दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के इस खास मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए।

मंत्र इस प्रकार है:

या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।।

जप के बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए।

मनपसंद पार्टनर के लिए करें ये उपाय

अगर आपको अपने मन पसंद वर या वधू पाने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है।

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

सुंदर और स्वस्थ काया के लिए मंत्र

अगर आप सुंदर, स्वस्थ काया और सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो दुर्गाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा के इस मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए।

मंत्र इस प्रकार है:

देहि सौभाग्य मारोग्यं देहि मे परमं सुखम्
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि

स्वास्थ्य के लिए करें ये उपाय

अगर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ रही है तो उससे बचने के लिये दुर्गाष्टमी के दिन आपको मां दुर्गा के इस मंत्र का 5 बार जप करना चाहिए। इसके बाद माता को पांच फलों का भोग लगाना चाहिए।

मंत्र इस प्रकार है:

ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने का उपाय

अगर आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो दुर्गाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की विधि पूर्वक धूप दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय ही एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां के सामने रखना चाहिए। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को वहां से उठाकर अपनी तिजोरी या अपनी पैसों वाली अलमारी में रख लें।

भय पर काबू पाने के लिए मंत्र

अगर आपको किसी चीज का भय बना रहता है या आपको कोई नया काम शुरू करने से डर लगता है तो अपने भय पर, अपने डर पर काबू पाने के लिये दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए।

मंत्र इस प्रकार है:

जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणी।
जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।।

परेशानियों से राहत दिलाएगा ये मंत्र

दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। दुर्गाष्टमी के दिन ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियों का हल चुटकियों में निकल जायेगा, साथ ही आपको खूब धन धान्य की प्राप्ति होगी। मंत्र जाप के बाद देवी दुर्गा के आगे कपूर जलाना चाहिए।

मंत्र इस प्रकार है: 

सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥