Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेल परिचालन पर असर, ट्रैक धंसा; 5...

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेल परिचालन पर असर, ट्रैक धंसा; 5 ट्रेनें रद्द, कई का बदला रूट

4
0

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल के दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर जलभराव के साथ ट्रैक धंसने की सूचना मिली है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने इस सेक्शन में चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

ट्रैक पर जलभराव और धंसाव की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संरक्षा अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया।

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम ट्रैक को दुरुस्त करने के काम में जुटी हुई है। वहीं, प्रभावित रेल सेक्शन की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

26 सितंबर को इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रेलवे प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा कारणों से निम्न ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है—

1. ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़-रायपुर:
दल्लीराजहरा से रायपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

2. ट्रेन संख्या 78815 रायपुर-अंतागढ़:
26 सितंबर 2026 को ट्रेन पूरी तरह रद्द रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़-दुर्ग:
26 सितंबर को ट्रेन दल्लीराजहरा से चलेगी। अंतागढ़ से दल्लीराजहरा के बीच सेवा रद्द रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी-रायपुर:
26 सितंबर 2026 को परिचालन रद्द रहेगा।

5. ट्रेन संख्या 68764 रायपुर-ताड़ोकी:
26 सितंबर 2026 को परिचालन रद्द रहेगा।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिचालन में यह अस्थायी बदलाव किया है। प्रभावित सेक्शन में ट्रैक की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। स्थिति के अनुसार आगे भी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

यात्रियों के लिए सलाह: 26 सितंबर को दुर्ग-दल्लीराजहरा-अंतागढ़-रायपुर सेक्शन में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।