Home देश BJP ने बिहार-UP MLC चुनाव के लिए खोले पत्ते, 10 उम्मीदवारों के...

BJP ने बिहार-UP MLC चुनाव के लिए खोले पत्ते, 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित; देखें पूरी लिस्ट

1
0

नई दिल्ली :  बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। BJP ने दोनों राज्यों के ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें बिहार से नवल किशोर यादव और डॉ. एनके यादव जैसे मौजूदा MLC के नाम भी शामिल हैं।

छवि

छवि

बिहार में BJP ने इन 4 उम्मीदवारों को दिया टिकट

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने चार प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

दरभंगा ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र – सर्वेश कुमार

तिरहुत टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र – नरेंद्र प्रसाद सिंह

पटना टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र – नवल किशोर यादव

कोशी ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र – डॉ. एनके यादव

नवल किशोर यादव, डॉ. एनके यादव और सर्वेश कुमार वर्तमान में भी MLC हैं। बिहार में इस चुनाव के तहत कुल 8 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें 4 सीटें टीचर्स और 4 सीटें ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्रों की हैं।

NDA में सीटों के बंटवारे के तहत BJP और JDU ने चार-चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। JDU पहले ही अपने चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।

यूपी में 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने छह उम्मीदवारों की घोषणा की है।

वाराणसी ग्रेजुएट्स – केदार नाथ सिंह

मेरठ ग्रेजुएट्स – दिनेश गोयल

इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट्स – अशोक कुमार राठौर

वाराणसी टीचर्स – डॉ. प्रमोद मिश्रा

आगरा टीचर्स – हरि किशोर तिवारी

गोरखपुर-फैजाबाद टीचर्स – ध्रुव त्रिपाठी

BJP की ओर से उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के साथ ही दोनों राज्यों में विधान परिषद चुनाव की सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं।

23 अक्टूबर को होगी MLC चुनाव की वोटिंग

चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

वहीं, इससे पहले 16 अक्टूबर को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में अक्टूबर महीने में बिहार और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के साथ-साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं।