Home मनोरंजन अक्षय कुमार ने किया हाउसफुल 5 का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में...

अक्षय कुमार ने किया हाउसफुल 5 का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

16
0

नई दिल्ली :  फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने आनी वाली फिल्म हाउसफुल 5 का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार अब कुमार साजिद नाडियाडवाला के साथ हाउसफुल 5 के लिए जुड़ने वाले हैं। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद दी है।

Housefull5 फिल्म को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने फिल्म् की रिलीज डेट भी शेयर की है। अक्षय कुमार ने बताया कि अगले साल यानि की 2024 हाउसफुल 5 दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार ने अपने फैंस के बीच इस दिलचस्प खबर को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखाए पांचवीं बार पागलपन के लिए तैयार हो जाइये। साजिद नाडियाडवाला आपके लिए हाउसफुल 5 लेकर आ रहे हैं। जिसे तरुण मनसुखानी निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।