Home विदेश ‘जब हमारी रक्षा की बारी आती, तो वे हमारे साथ खड़े नहीं...

‘जब हमारी रक्षा की बारी आती, तो वे हमारे साथ खड़े नहीं होते, यह अच्छी बात नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप ने मेलोनी को फिर सुनाया

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध से दूर रहने के लिए इटली की आलोचना की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट लिखी है। इसके पहले भी ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के खिलाफ ऐसा कुछ बोला था कि उन्हें तुरंत ही जवाब देना पड़ा था।

दशकों से हम उनकी रक्षा करते आ रहे- ट्रंप

वहीं, अब ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, ‘NATO और इटली पर खरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी, इटली और उसके प्रधानमंत्री ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और उससे जुड़े गंभीर परमाणु खतरे के मामले में शामिल होने के बारे में सोचा तक नहीं। दशकों से हम उनकी रक्षा करते आ रहे हैं, लेकिन जब हमारी रक्षा की बारी आती है, तो वे हमारे और बाकी दुनिया के साथ खड़े नहीं होते। यह अच्छी बात नहीं है।

 

ट्रंप का पोस्ट

Image Source : TRUTHSOCIAL.COM/@REALDONALDTRUMPट्रंप का पोस्ट

 

जानिए पहले मेलोनी को लेकर क्या बोले थे ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को लेकर कहा कि उन्होंने हाल ही में हुए जी-7 समिट में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट की थी। इस पर इटली की सरकार और खुद मेलोनी ने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया था।

मेलोनी ने जारी किया था वीडियो संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने एक वीडियो संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘ट्रंप के दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इटली और मैं मिन्नतें नहीं करते।’

विदेश मंत्री ने अमेरिका की यात्रा भी रद्द की

इसके साथ ही इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने प्रधानमंत्री मेलोनी और उनके देश को लेकर ट्रंप द्वारा किये गए दावों को ‘गंभीर और अपमानजनक’ करार दिया। उन्होंने इसी के साथ अगले सप्ताह प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी।

ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप ने इटली पर साधा निशाना

वहीं, अब ट्रंप ने एक बार फिर इटली और उनकी प्रधानमंत्री मेलोनी को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने अब ईरान युद्ध का मुद्दा मेलोनी के सामने उठाया कि उनके देश (इटली) ने ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं दिया। हालांकि, अभी इस पर इटली की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।