Home छत्तीसगढ़ स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, देह व्यापार कराने...

स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, देह व्यापार कराने के आरोप में संचालक-मैनेजर पर केस

7
0

रायपुर :  राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ में स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों से भी पुलिस ने जानकारी ली।

पुलिस का दावा है कि स्पा सेंटर में अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले में स्पा संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट), 1956 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ACP के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मारा छापा

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में दबिश दी।

जांच के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इसके बाद स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में स्पा संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप लगाए गए।

संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस

पुलिस ने मामले में स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 के खिलाफ कार्रवाई की है।

दोनों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

आगे की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाए जाने और कथित देह व्यापार से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस बरामद सामग्री और पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल प्रकरण की जांच जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटा रही है।